माँ और भाभी ने ही करा दिया नाबालिग लड़की का मंगेतर से दुष्कर्म, विडियो बनाकर किया वायरल

उत्‍तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सगाई से नाराज नाबालिग बेटी को उसकी मां और भाभी ने ऐसी सजा दी कि उसके लिए सारे रिश्ते बेमानी हो गए। मां ने बहू के साथ मिलकर मंगेतर से ही नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करवा कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। 

इतना ही नहीं इसका वीडियो भी बेटी के प्रेमी को उसके मोबाइल पर भेज दिया। इससे नाराज किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग निकली है। पुलिस तलाश कर रही है। 

बुधवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो खलबली मच गई। हालांकि, दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि मां और भाभी ने मिलकर किशोरी का रिश्ता युवक से तय किया। मार्च में शादी की तारीख पक्की की। 

किशोरी रिश्ते से खुश नहीं थी। किशोरी सरायअकिल इलाके के एक युवक से प्यार करती है और बालिग होने पर उससे शादी करना चाहती थी। परिवार वाले इससे सहमत नहीं हैं। बेटी का उसकी मां से अक्सर झगड़ा होता है। इससे नाराज मां और भाभी ने किशोरी के मंगेतर को घर बुलाकर बेटी से दुष्कर्म कराया और उसका वीडियो बना लिया। 

See also  अब साइलेंट नहीं रहेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, AVAS सिस्टम से मिलेगी आवाज

किशोरी मंगेतर व स्वजन से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उसकी आवाज चहारदीवारी के अंदर ही कैद होकर रह गई। हालांकि, मौका पाते ही किशोरी प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब पुलिस पीड़िता के साथ आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

कौशांबी सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर है, वह बंद कमरे का है। लड़की अभी मिली नहीं है। उसे वह लड़का भगा ले गया है, जिससे वह प्रेम करती है। परिजनों से तहरीर लेकर पहले लड़की को भगाने का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
उन्‍होंने कहा कि लड़की के मिलने के बाद अगर वह कहती है कि उसके साथ जबरन ऐसा कृत्य कराया गया है तो दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अगर वह कहती है कि उसकी स्वेच्छा से हुआ है तो जिन लोगों ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाला है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

See also  ऑपरेशन सिंदूर पर गहलोत का हमला: 26 मौतों पर सरकार नहीं दे रही जवाब