मां ने अपने दो बच्चों को पेट्रोल डालकर लगा दी आग, 1 की मौत दूसरा गंभीर

कर्नाटक के कोलार से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, एक मां ने अपने दो बच्चों को पेट्रोल डालकर जला दिया और दोनों बच्चों को जलाने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की है। बता दें कि दोनों बच्चों में से एक की मौत हो गई और दूसरे की हालात काफी गंभीर है।

बच्चों की चीख सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे

ये महिला आंध्रप्रदेश की रहने वाली है, जब लोगों ने इस महिला को पकड़ा तो ये कोलार जिले के मुलाबागिलु कस्बे में अंजनाद्री पहाड़ी पर अपने दोनों जले बच्चों के साथ एक चटाई पर बैठी थी। उस दौरान बच्चों की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन दोनों बच्चों में एक की मौत तो मौके पर ही हो गई थी और दूसरे की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

See also  ‘दहशत का खात्मा’ : 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, सिर काटकर की थी हत्या