MP News: प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश को फिर सौगात देने पधार रहे हैं, फुटबाल प्लेयर्स और जनजातीय समाज के मुखिया से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून मध्य प्रदेश आ रहे है। प्रधानमंत्री भोपाल और शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहडोल में पीएम लखपति दीदी, फुटबाल प्लेयर्स और जनजातीय समाज के मुखिया से बातचीत करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश को फिर सौगात देने पधार रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी पार्क में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह वैभवशाली, गौरवशाली भारत के निर्माण के 9 वर्ष है। उसी के उपलक्ष्य में बालाघाट में बड़ी जनसभा का आयोजन है। वीरागंना रानी दुर्गावती भारत के स्वाभिमान की प्रतीक है। उन्होंने पराधीनता स्वीकार नहीं की। अकबर और उसके सेनापति से लड़ी और बलिदान दिया। वह वीरता और शौर्य की प्रतीक थी। उनको पूरा मध्य प्रदेश देवी की तरह श्रद्धा की दृष्टि से देखता है। 24 जून को उनका बलिदान दिवस है। इस दिन कई कार्यक्रम होते है। इसलिए इसलिए 27 को शहडोल में बड़ा कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश आ रहे है। पहले भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। फिर भोपाल से बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद होगा। इसके बाद शहडोल में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है।

See also  रमेश बैस को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग: कांग्रेस नेता बैज ने PM मोदी को लिखा पत्र

22 जून को प्रारंभ होने वाली पांच गौरव यात्राएं 27 जून को शहडोल पहुंचेगी। जिनका समापन कार्यक्रम प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री दो अभियान लांच करेंगे। पहला सीकल सेल एनीमिया मिशन का शुभारंभ करेंगे। इसमें सीकल सेल एनीमिया से पीड़ितों की स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था का अभियान होगा। दूसरा मध्य प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा हमारे आयुष्मान कार्ड का वितरण प्रतीकात्मक रूप से कार्यक्रम होगा। उसी समय सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और उसके साथ-साथ गांव, शहर और पंचायतों में कार्ड का वितरण किया जाएगा। आयुष्मान योजना में परिवार का साल भर में पांच लाख तक का इलाज नि:शुल्क किया जाता है।

शहडोल में शाम को प्रधानमंत्री लखपति दीदी से बातचीत करेंगे। सीएम ने लखपति दीदी का के बारे में बताया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप की ऐसी महिलाएं जिनकी एक साल में आय एक लाख से ज्यादा हो गई है। उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा है। सीएम ने बताया कि प्रदेश में पैसा एक्ट लागू हो चुका है। कई ग्राम सभाओं ने तेंदूपत्ता तोड़ा है। पीएम उनके सदस्यों, शहडोल के आसपास के फुटबाल के खिलाड़ियों और जनजाति समाज के मुखिया से भी बातचीत करेंगे। वहीं, उनका भोजन होगा।

See also  जिला पंचायत क्रमांक -09 में सबसे ज्यादा 10 और 06 में केवल 03 प्रत्यासी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *