CG : गला घोटकर पत्नी की हत्या, पति पहले भी हत्या के आरोप में जा चुका है जेल

रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में एक पति ने अपनी नाबालिग पत्नी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र में सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा के अटल आवास वार्ड 22 में रहने वाले सागर निर्मलकर का पत्नी के साथ मंगलवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बुधवार सुबह घर की छत पर सागर ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। नेवरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस को कुछ दस्तावेज मिले है। दस्तावेज में मृतका के नाबालिग होने का खुलासा हुआ है। नेवरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, कुछ माह पहले ही दोनों ने लव मैरिज किया था। आरोपी पति सागर निर्मलकर हत्या के केस में पहले भी जेल जा चुका है।

See also  सरपंच हत्या मामला : तहसीलदार और आरक्षक पर कार्यवाही के बाद छोड़ा रास्ता