बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, सज़ा मिलते ही जज के सामने खाया पत्नी ने ज़हर

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. उज्जैन न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब सजा सुनते ही महिला ने न्यायालय के अंदर ही जहर खा लिया. न्यायालय के अंदर मौजूद कर्मचारी महिला की इस हरकत को देखकर हैरान रह गए. आनन-फानन में न्यायालय में मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहां महिला का इलाज किया जा रहा है.

3 साल पहले 30 वर्षीय महिला रचना ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दो सहयोगियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली थी. इस मामले में अंतिम सुनवाई करते हुए न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी. दोष सिद्ध होने और सजा सुनते ही रचना ने अपने हाथ से एक पुड़िया खोली और उसे खा लिया.

न्यायालय में महिला की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह गश्त खा कर नीचे गिर गई. तभी कोर्ट में मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में महिला को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां पर रचना का इलाज चल रहा है.

See also  कठुआ में आपदा पर अमित शाह ने तुरंत लिया संज्ञान, उपराज्यपाल और CM से की बात

माधव नगर पुलिस रचना के बयान लेने जिला चिकित्सालय पहुंची थी. उसकी हालत खराब होने व बेहोशी के चलते पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई है. थाना माधव नगर पुलिस ने बताया कि 3 साल पहले 8 अगस्त 2020 को उज्जैन के समीप ने टीकम सिंह की हत्या कर दी थी. उस समय टीकम सिंह की पत्नी रचना ने पुलिस को बताया था कि हमारे घर पर बदमाशों ने डकैती डाली है और मेरे पति की हत्या कर दी गई. साथ ही महिला ने बतायाा कि उसके घर से सोने-चांदी, 35 हजार और मोटरसाइकिल बदमाश लूट कर ले गए.

माधव नगर पुलिस इस मामले को डकैती मानकर ही चल रही थी. पूरा मामला उस समय पलट गया जब टीकम सिंह के भाई अभिजीत सिंह ने रतन सिंह और उसकी सगी भाभी रचना पर अपने भाई की हत्या की साजिश रचने व हत्या करने की पुलिस के सामने शंका जाहिर की. पुलिस को पहले तो मृतक के भाई अभिजीत सिंह की बातों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस ने इसी शंका पर अपनी जांच की पता चला कि रचना और रतन सिंह के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है.

See also  पशुपालकों को सस्ती दर पर उपलब्ध होंगी दवाएं

इस बात की जानकारी टीकम सिंह को भी लग चुकी थी. वह अपनी पत्नी रचना से अवैध प्रेम-प्रसंग के चलते घर में लड़ाई झगड़ा करता था. इसी बात से नाराज होकर टीकम सिंह की पत्नी रचना और उसके बॉयफ्रेंड रतन सिंह व उसके भाई वीरेंद्र सिंह और ईश्वर सोंधिया के साथ मिलकर पति पीट-पीट करवा दी.

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय ने इस मामले में अंतिम सुनवाई करते हुए आरोपी रचना व उसके बॉयफ्रेंड रतन व भाई वीरेंद्र सिंह, साथी ईश्वर सोंधिया पर टीकम सिंह की हत्या के आरोप सिद्ध करते हुए सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. सजा सुनते ही रचना ने न्यायालय के अंदर ही जहर खा लिया. हालांकि, पुलिस ने बताया कि उसकी हालत अभी स्थिर है. जिला चिकित्सालय में महिला का इलाज चल रहा है.