कोरबा में नाबालिक प्रेमिका ने रस्सी से गला घोटकर की प्रेमी की हत्या

Johar36garh (Web Desk)| कोरबा जिला के करतला थाना क्षेत्र में मिली युवक की लाश का मामला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है मामले में पुलिस ने मृतक की विधि से संघर्षरत प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बताया कि मृतक ने अपनी प्रेमिका को कहा कि अन्य लड़कों से क्यों बात करती हो ?? दूसरों से बात करने से मना करने के कारण ही उनमे विवाद हो गया और पूर्व से ही गुस्से में रही प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गला दबा दिया। बाद में गाय बांधने की रस्सी से भी उसका गला घोट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सकदुकला में युवक की बाड़ी में लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है ।युवक की कथित नाबालिक प्रेमिका ने ही रस्सी से गला घोटकर युवक की हत्या की थी।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की विवेचना कर रही है

See also  प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन का किया शुभारंभ

करतला थाना अंतर्गत ग्राम सकदूकला में रहने वाला मंगत राम राठिया 22 वर्ष जन्मदिन पार्टी करने 25 जुलाई को नॉनबिर्रा में अपने मितान के जन्मदिन में शामिल होने जा रहा हु कह कर घर से निकला। लेकिन वो रात को घर वापिस नही आया। दूसरे दिन सुबह गांव में रहने वाले श्रवण कुमार प्रजापति के बाड़ी में उसका शव पड़ा हुआ मिला पुलिस ने मौके पर पहुँची ।पुलिस ने देखा कि मृतक के गले में निशान दिखाई पड़ रहे है ।  इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 ,201 के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना शुरू की ।
इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली को मृतक का प्रेम संबंध गांव की किसी किशोरी से है।पुलिस किशोरी को पूछताछ करने के लिए थाने ले आई । पूछताछ के दौरान पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया ।लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गई।उसने बताया कि घटना 25 जुलाई की है उस दिन रात को मृतक ने कॉल कर उसे मिलने के लिए बुलाया था ।जिसने एक्सीडेंट होने की भी जानकारी थी। किशोरी उससे मिलने बीटाडीन मलहम लेकर पहुँची थी ।युवक उसे अपनी बाइक में बिठाकर श्रवण प्रजापति की बाड़ी में ले आया था । जहाँ दोनो के बीच विवाद शुरू हो जाता है।युवक उसे दुसरो लड़को के साथ बात करने और घूमने से मना करता है जिससे वो काफी नाराज हो जाती है।इसी बात को लेकर आपस मे विवाद करते है।युवक मधु मुन्नाक्का के नशे में था ।विवाद के दौरान किशोरी जोर से उसका गला दबाती है जिससे वो बेहोश हो जाता है।पास में गाय बांधने की रस्सी उठा कर वो उसका गला घोंट देती है।हत्या में प्रयुक्त रस्सी और युवक का मोबाइल लाकर अपने मकान में छिपा देती है।जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में स्टील सेक्टर को विशेष प्रोत्साहन, ग्रीन स्टील उत्पादन पर विशेष अनुदान भी मिलेगा: मुख्यमंत्री साय