JJohar36garh News|जांजगीर जिले में अपहरण की गई नाबालिक युवती को ढूढ़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है| पुलिस ने नाबालिक युवती को एक युवक के साथ गिरफ्तार किया है| आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 भादवि एवं 06 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सक्ती आकर प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.05.2021 के रात्रि करीब 10.00 बजे परिवार सहित सोये थे इसकी नाबालिक लड़की अपने मम्मी के साथ एक ही कमरा में सोई थी रात्रि करीब 01.00 बजे अपनी पत्नि के साथ बाथरूम के लिए उठा तो देखा कि इसकी नाबालिक लड़की अपने बिस्तर में नहीं थी। आसपास एवं रिश्तेदारी में पतासाजी किया जो कहीं नहीं पता चला |
पुलिस को विवेचना दौरान एक युवक पर शक हुआ| पुलिस युक्त युवक के घर रेड मारी| जिस पर आरोपी अनिल कुमार सहिस पिता लक्ष्मी प्रसाद सहिस उम्र 24 वर्ष साकिन नगरदा थाना नगरदा के कब्जे से अपहृता नाबालिक लड़की को कब्जे से लिया गया| आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की को अपने पास भगा ले जाकर चांपा में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है । जिस पर प्रकरण में धारा 376 भादवि एवं 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है| विवेचना पर आरोपी अनिल कुमार सहिस के विरूद्ध सबूत पाये जाने से दिनांक 06.05.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है| उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत , सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी , म.आर. दिव्यांशा गोंड़ का अहम योगदान रहा।