दिल्ली मे हुई बीजेपी जन कल्याण मंच की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष सनत हुए शामिल

बीजेपी जन कल्याण मंच की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक दिल्ली में हुई जिसमें मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर शाह शामिल हुए। बैठक में विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के संबंध में चर्चा हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, गाजियाबाद, गुजरात, बिहार, उड़ीसा और मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया। बीजेपी जन कल्याण मंच छत्तीसगढ़ के प्रतिशत अध्यक्ष सनत प्रजापति ने बताया कि पूरे प्रदेश में अपनी तैयारी कर ली है। जल्द से जल्द योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ में कार्य शुरू किया जाएगा। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सनत प्रजापति के अलावा संगठन मंत्री नीरज राणा प्रदेश महामंत्री लखन चक्रधारी मिट्ठू लाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

See also  सेरंगदाग बॉक्साइट माइंस में श्रमिक शोषण: कानूनों की खुलेआम धज्जियां, लगे गंभीर आरोप

दिल्ली मे हुई बीजेपी जन कल्याण मंच की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष सनत हुए शामिल