प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, लाश के सामने ही पत्नी ने मनाई रंगरेलियां

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बार फिर रिश्तों की कत्ल का हैरतंगेज मामला सामने आया है. यहां पर एक बेवफा पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. दरअसल, पति को उसके प्रेमी के साथ चल रहे रिश्ते खटकने लगे थे. इसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता था. पत्नी ने पति से छुटकारा पाने के लिए अपने आशिक के साथ मिलकर खेत में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने के तुरंत बाद बेवफा पत्नी ने लाश के पास ही आशिक के साथ रंगरेलियां मनाई थी. हालांकि, मामले का खुलासा करते हुए हरदोई पुलिस ने आरोपी आशिक व पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है.


इसे भी पढ़े :-पामगढ़ में बकरी चरा रही महिला के साथ अभद्रता के बाद मारपीट, दोनों आरक्षकों पर कार्यवाही को लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस

See also  धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल, सभा के दौरान हिंसा में 3 कार्यकर्ता घायल

आशिक के साथ रची थी साजिश

घटना हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में मौजूद भदना गांव की है. यहां मुंशी के पुत्र छुटकुन्नू का शव 12 अप्रैल को खेत में लहू लुहान अवस्था में पाया गया था. घटनास्थल पर बारीकी से शव की पड़ताल के दौरान मृतक के सिर पर और आंख व कान के पास में चोट के निशान पाए गए थे. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया था. पुलिस पूरे मामले में हत्या की वजह की तलाश कर रही थी. फॉरेंसिक टीम के द्वारा सबूत एकत्रित करने के दौरान कुछ सुराख व सबूत सामने आए थे.

 


इसे भी पढ़े :-बिलासपुर बार में नाचने के दौरान युवक-युवतियां की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई, मामला दर्ज़ 


पुलिस को मिली सफलता

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश ने बताया कि हत्या की वजह तलाशने के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक छुटकुन्नू की पत्नी के संबंध परिवार के ही मधुर पाल से थे. घटनास्थल की बारीकी से छानबीन करने पर कुछ ऐसी बातें भी सामने आई थीं जो घटना होने के तुरंत बाद घटी थी. कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके संबंध मधुर से काफी समय से चल रहे थे. इसे लेकर पति को ऐतराज था. इसी वजह से उनके बीच विवाद होता था.

See also  क्रूड ऑयल कहां और कैसे होगा इस्तेमाल? प्राथमिकता तय कर रही भारत सरकार, ईरान जंग का असर

 


इसे भी पढ़े :-9 माह के बच्चे के गले को ब्लेड से काटा, मौत नहीं आई तो जमीन पर पटककर माँ ने दी दर्दनाक मौत 


तंग आकर पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची और इसमें उसके ब्वॉयफ्रेंड ने पूरा साथ दिया. वो अपने पति को गेहूं काटने के बहाने खेत में लेकर गई. उसका प्रेमी मधुर पाल पहले से ही वहां मौजूद था. पति के खेत में पहुंचते ही मधुर पाल ने हमला कर दिया और तब तक मारता रहा जब तक कि वो खत्म नहीं हो गया. पुलिस ने जांच में पाया कि पत्नी ने पति की हत्या के बाद लाश से कुछ दूरी पर अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाई थी. पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही जिस रॉड से पति की पिटाई हुई उसे भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

See also  बांग्लादेश की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत:अफगानिस्तान को 546 रन से हराया, शांतो ने दोनों पारियों में शतक जमाए ढाका3 घंटे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में यह किसी भी टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। - Dainik Bhaskar इंटरनेशनल क्रिकेट के टेस्ट इतिहास में यह किसी भी टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट मैच में 546 रनों से हराया। ये बांग्लादेश की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत है, जबकि इंटरनेशनल टेस्ट इतिहास में किसी भी टीम की रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रनों से हराया था, जबकि 1934 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 562 रनों से हराया था। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में मिले 662 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 115 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ने चौथे दिन आखिरी 5 विकेट 35 रन के अंदर गंवा दिए। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने दोनों पारियों में शतक लगाए। इसके अलावा बांग्लादेश की ओर से शोरीफुल इस्लाम और एबोदत हुसैन ने दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 382 रन और दूसरी पारी में 4 विकेट पर 425 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। वहीं अफगानिस्तान ने पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 115 रन बनाए।

 


इसे भी पढ़े :-युवक एक साथ 2 लड़कियों से कर रहा था प्रेम, शादी के दबाव पर एक किया विवाह, तो दूसरे ने भेजा जेल