नौकरी का झांसा देकर यूपी की नाबालिक को रायपुर में बेचा फिर कराया देह व्यापार, जांच में जुटी पुलिस

JJohar36garh News।छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश की एक 17 साल की नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर पहले रायपुर लाकर बेच दिया गया। जिसके बाद उससे देह व्यापार कराया जा रहा था. मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूरा मामला पुरानी बस्ती के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है.

पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग को उसके स्वजनों ने ही अक्टूबर 2021 में तान्या खान नामक महिला को बेच दिया था। तान्या उस नाबालिग को साथ लेकर रायपुर आ गई और स्वामिनी सिंह ठाकुर से बातचीत कर नाबालिग को 15 हजार रुपये में बेच कर वापस लौट गई।तान्या कहां की रहने वाली है फिलहाल पता नहीं चल पाया है। नाबालिग को कुछ महीने तक अंवति विहार में किराए के मकान में स्वामिनी सिंह ठाकुर ने रखा फिर हाल ही में वह हिमालयन हाइट्स सोसाइटी में शिफ्ट हुई। नाबालिग के साथ वहां पर स्वामिनी सिंह ठाकुर मारपीट करने के साथ जबरिया देह व्यापार कराती थी। इससे परेशान होकर मंगलवार को नाबालिग किसी तरह हिमालयन हाइट्स से भागकर आटो रिक्शा से खमतराई इलाके के बंजारी मंदिर के पास पहुंची। वहां पेट्रोलिंग टीम ने नाबालिग को अकेला देखकर पूछताछ की तब मानव तस्करी का पता चला। खमतराई पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कमल विहार इलाके से आना बताया। इसके बाद उसे मुजगहन थाना पुलिस को सौंप दिया गया। बुधवार को सखी सेंटर में पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपनी पूरी आपबीती बताई।

See also  CG : पंचायत सचिव के साथ पकड़ाई महिला पंच, सचिव की ग्रामीणों ने की पिटाई, पंच ने आत्महत्या की कोशिश