नवेले जीजा को अपनी साली से हो गया प्यार, फिर ले भागा, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

सागर जिले की नरयावली विधानसभा के ग्राम बेरखेड़ी से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां एक नए नवेले जीजा को अपनी साली से प्यार हो गया फिर क्या था जीजा अपनी साली साहिबा को भगा ले गया जब यह बात नवविवाहिता पत्नी को पता चली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

मिली जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व शिवानी मिश्रा की शादी सिमरिया ग्राम के विवेक शुक्ला से हुई थी लेकिन कहते हैं न कि प्यार अंधा होता है । शादी के दो माह के बाद ही जीजा विवेक शुक्ला को अपनी साली साहिबा से प्यार हो गया और आठ मईं को अपनी साली को घर से भगा ले गया। जब शिवानी को अपने पति और छोटी बहन निकिता के बारे में पता चला तो शिवानी के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

इस बात की शिकायत करने शिवानी बहेरिया थाने पहुंची तो उसको वहां से भगा दिया गया, पीड़िता शिवानी ने बताया की मेरे पति विवेक और छोटी बहन निकिता ने शादी कर ली है,जब बहेरिया थाने की पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की तब पीड़िता शिवानी अपने दुख की दास्तान सुनाने सागर एसपी कार्यालय अपने परिवार वालों के साथ पहुंची, यहां भी पीड़िता का आवेदन लेकर कार्यवाही की बात की गई,

See also  असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक्स हैंडल पर उत्तराखंड के चमोली में मुसलमानों के सामूहिक बहिष्कार पर भड़के

अब देखना होगा की पुलिस जीजा साली को कब तक गिरफ्तार कर पाती और ये भी देखना होगा कि अब वो जीजा साली ना होकर पति पत्नी बन गए हैं ऐसे में पहली पत्नी यानी कि शिवानी शुक्ला और उनके परिजन आगे क्या कदम उठाएंगे।