प्रभारी सचिव ने किया निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण, गुणवत्ता पर ध्यान रखने और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन ने आज जिला पंचायत कार्यालय परिसर के पास बन रहे निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी और कांट्रेक्टर को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने और समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री देवागंन गुणवत्ता परीक्षण के लिए दिवाल पर हथौड़ी चलवाया और कांक्रिट कार्य पर नियमित पानी डालने के  संबंध में सुझाव दिए।

 पीडब्ल्यूडी के ईई ने बताया कि 500 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण 5 करोड़ रूपयें की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर के आईजी का अल्टीमेटम, नक्सलियों का छोड़ो या अंजाम भुगतने को रहो तैयार