Big Breaking रायपुर में बिना मास्क पहने लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और राशन

Johar36garh (Web Desk)|राजधानी रायपुर में बिना मास्क पहने लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और राशन। कलेक्टर ने फिजिकल डिस्टेन्स और मास्क पहनने के नियम का पालन कराने के दिये निर्देश है. वही स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टरों द्वारा होम आइसोलेशन के लिए अनुमति देने हेतु प्रत्येक जिले के लिए निर्धारित मरीजों की संख्या की सीमा हटा दी है। अब कलेक्टर होम आइसोलेशन के लिए उपयुक्त पाए जाने वाले कोविड-19 के लक्षणरहित मरीजों को संख्या-सीमा की बाध्यता के बिना इसकी अनुमति दे सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर नए दिशा-निर्देशों के अनुरूप होम आइसोलेशन की अनुमति देने कहा है। उन्होंने इसके लिए विभाग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों और शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में इलाज और प्रबंधन के लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। सभी जिलों को एक निर्धारित संख्या में ही होम आइसोलेशन की अनुमति देने कहा गया था। होम आइसोलेशन के लिए उपयुक्त पाए गए मरीजों को उनकी इच्छानुसार जिला स्तर पर इसकी अनुमति दी जाती है।

See also  छत्तीसगढ़ में रायपुर के धार्मिक स्थलों का दर्शन योजना शुरू, 18 से कम उम्र वालों के लिए 300 और अधिक उम्र वालों के लिए 500 रुपए शुल्क श्रीरामलला दर्शन योजना के बाद छत्तीसगढ़ में नई पहल, रायपुर के आसपास के धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा रायपुर में धार्मिक दर्शन योजना शुरू, उम्र के आधार पर तय होगी राशि—300 से 500 रुपए तक