CG : सरकारी राशन दुकानों में राशन के हेरफेरी, महिला समूह और सेवा सहकारी समिति को नोटिस जारी

सक्ती जिले में एसडीएम ने स्व सहायता समूह सहित कई पीडीएस संचालक को नोटिस जारी किया है. सरकारी राशन दुकानों में राशन के हेरफेर को लेकर ये नोटिस जारी किया गया है. क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सरकारी राशन दुकान महिला समूह और सेवा सहकारी समिति चलाती है.

दुकानों में पीडीएस के राशन के हेरफेर की शिकायत के बाद एसडीएम ने 24 से अधिक दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया है. नोटिस में इन दुकानों को 8 दिनों के भीतर जवाब देने की बात कही गई है.

नोटिस के बाद 2 से 3 महिला समूह को छोड़कर अधिकतर समूह ने अपना जवाब दे दिया है. जवाब के परीक्षण के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे. नोटिस पाने वाले कई दुकानों में चावल, शक्कर, मिट्टी तेल की कमी पाई गई है.

See also  अकलतरा / रायगढ़ : प्लांट में एक बड़ा हादसा, चालू कन्वेयर बेल्ट में जबरन कराया काम, श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत