बिलासपुर कलेक्टोरेट में पदस्थ 58 कर्मचारियों को नोटिस

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला कलेक्टोरेट में पदस्थ एक साथ 58 कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुआ है। जिसके बाद कलेक्टर ने एक साथ 58 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इधर नोटिस मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार कलेक्टर संजय कुमार अलंग ने समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि कुछ फरियादियों ने कलेक्टोरेट के समय पर नहीं आने की शिकायत की थी। इसके साथ ही अटेंडेंस में भी लापरवाही बरती जा रही थी। इसके बारे में पता चलते ही आज कलेक्टर ने एक साथ सभी 58 कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा।(ए)

See also  छत्तीसगढ़-जशपुर में मुख्यमंत्री साय ने दी 'बिजली सखी' योजना की सौगात, महिलाओं को मिलेगा रोजगार