धमतरी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर स्वयं को एनएसयूआई का पदाधिकारी बताने वाले एक युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध (Unnatural Sex) की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कन्या महाविद्यालय परिसर का है। आरोपी की पहचान पूरन सोनी के रूप में हुई है , जो सोशल मीडिया पर खुद को एनएसयूआई (NSUI) का पदाधिकारी बताता है। पूरन ने नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़ित नाबालिग दर्द से कराहता हुआ अपने घर पहुंचा और आपबीती परिजनों को सुनाई।
परिजनों की शिकायत मिलते ही रुद्री पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी पूरन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।