Johar36garh (Web Desk)| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वकांक्षी योजना की शुरुआत की है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की. इस पर सोनिया ने कहा कि न्याय स्कीम की शुरुआत से पूरी पार्टी खुश है. इस योजना के जरिए किसानों को सीधे 7500 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे.

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना की ऐतिहासिक शुरुआत आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हुई. 19 लाख धान, मक्का, गन्ना पैदा करने वाले किसानों को सीधे 7500 रुपये खाते में जाएंगे. आज 1,500 करोड़ की पहली किश्त जाएगी. उम्मीद है भारत सरकार इस अनूठी पहल से सीख लेगी.’

वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा, ‘जब नोबेल पुरस्कार विजेता महान अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से राहुल गांधी ने बातचीत की, तो उन्होंने भी कहा कि किसानों को सशक्त बनाने का एक मात्र रास्ता है कि उनके खाते में सीधे राशि पहुंचाना. आज हमने कर दिखाया है.’.
शुभारंभ: "राजीव गांधी किसान न्याय योजना" #CongressGivesNYAY https://t.co/VnyimPB9ei
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 21, 2020
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ स्व. श्री राजीव जी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/JaB2TcaEeV
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 21, 2020