हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, बजरंगबली हो सकते हैं नाराज, पूजा में रखें विशेष सावधानी

चैत्र महीने की पूर्णिमा का दिन धार्मिक रूप से काफी खास माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस तिथि को हनुमान जयंती व जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व 2 अप्रैल यानी कल मनाया जाएगा. इस दिन भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करते हैं. मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ रहती है और लोग बजरंगबली को प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं. कहा जाता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से डर, बाधाएं और परेशानियां कम होती हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है. ज्योतिषियों की मानें तो, हनुमान जयंती के दिन कुछ गलतियों से सावधान रहना चाहिए. तो आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में.

किसी को ना करें परेशान
हनुमान जयंती के दिन किसी भी जानवर या वानर को परेशान नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से बजरंगबली नाराज हो जाते हैं.

See also  राशिफल 21 अक्टूबर 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

महिलाएं न छूएं हनुमान जी की प्रतिमा
हनुमान जयंती के दिन स्त्रियों को हनुमान जी की प्रतिमा छूने से या स्पर्श करने से बचना चाहिए. कहते हैं कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं.

भगवान राम न करें अपमान
हनुमान जयंती के दिन भगवान राम का सम्मान करना चाहिए. मान्यता है कि अगर इस दिन श्रीराम की अनदेखी या अपमान किया जाता है, तो हनुमान जी प्रसन्न नहीं होते हैं. इसलिए कहा जाता है कि सिर्फ हनुमान जी की पूजा ही नहीं, बल्कि भगवान राम के प्रति श्रद्धा रखना भी उतना ही जरूरी है.

नमक का सेवन ना करें
हनुमान जयंती के दिन व्रत रख रहे हैं तो इस दिन भूल से भी नमक का सेवन न करें. बल्कि, मीठे भोजन से इस व्रत का पारण करना चाहिए.

ता​मसिक चीजों का सेवन ना करें
हनुमान जयंती के दिन खान-पान में शुद्धता रखें. इस दिन मांस, मछली, अंडा, प्याज और लहसुन जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखें. मान्यता है कि तामसिक भोजन से परहेज करने से पूजा का फल अधिक मिलता है और मन भी शांत रहता है.

See also  राशिफल 10 फरवरी 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

काले रंग के वस्त्र ना करें धारण
इस दिन बजरंगबली की पूजा करते समय भूलकर भी काले या सफेद रंग के वस्त्र धारण न करें. इसके परिणाम बहुत ही अशुभ हो सकते हैं. बल्कि, हनुमान जी की पूजा केवल लाल रंग के वस्त्र पहनकर करना चाहिए.