बिहार के बेतिया जिले में वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लड़की के घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है, मंगलवार की देर रात प्रेमी-प्रेमिका के घर पहुंचा था। जहां दोनों अपने प्यार को इजहार कर रहे थे। वेलेंटाइन डे पर अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात प्रेमी (21) वर्षीय प्रेमिका 19 वर्षीय के घर पहुंचा था। जहां दोनों अपने प्यार को इजहार कर रहे थे। यह बात लड़की के परिजनों को नागवार गुजरी। उन लोगों ने प्रेमी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के 112 की टीम ने प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नगर के जगदंबा नगर मोहल्ले की है। पीड़ित प्रेमी ने बताया कि लड़के के रिश्तेदारों ने उसे बांस, रॉड, लात-घूंसों से बहुत मारा। पीट-पीट कर लड़के का चेहरा खराब कर दिया है। यह बता दें कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के घरों की दूरी बहुत ही करीब है।
वाजिब को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैजुएल्टी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, लड़की अपने घर जाने को तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि परिवार वाले उसे मार डालेंगे। बुधवार को दोनों प्रेमियों के परिजनों के राजी होने पर निकाह तय हुआ, जिसके बाद प्रेमी को अस्पताल से इलाज के बाद घर ले जाया गया और उसकी प्रेमिका से निकाह पढ़वाया गया। निकाह के बाद दोनों दंपती एक साथ रह रहे हैं।