1 के बाद 1 महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, एक बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरान

इस दुनिया में बहुत सारे अजूबे होते रहते हैं। कई अजूबे ऐसे होते हैंं, जिन पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ब्राजील से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ब्राजील में एक महिला ने एक के बाद एक 6 बच्चों को जन्म दे दिया। यह तो हुआ एक अजूबा.. सबसे अंत में एक ऐसा अजूबा देखने को मिला। जिसके बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल, महिला ने एक ऐसा बच्चा जन्मा जो डॉक्टर के हथेली में ही समा गया था।

 

महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म

 

ब्राजील की रहने वाली क्वेजिया रोमुआल्डो (Quezia Romualdo) नाम की महिला ने इस दुनिया का सबसे हैरान काम किया, जब उसने एक के बाद एक छह बच्चों को जन्म दे दिया। जिसने भी यह मामला सुना, वह हैरान रह गया। आपने जुड़वा बच्चे तो सुने होंगे, लेकि एक साथ 6 बच्चों का पैदा होना वाकई हैरान करने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला के सारे के सारे बच्चे हेल्दी हैं। लोगों ने एक साथ 6 बच्चों का पैदा होना अजूबा मान लिया।

See also  पत्नी से तलाक लेकर पति बना करोड़पति, लगी करोड़ो की लाटरी, जाने दिलचस्प मामला 

 

पहले से ही पता था 6 बच्चों के बारे में बता दें कि क्वेजिया और उनके पति मैगडिल कोस्टा को पहले से ही पता था कि वह 6 बच्चों के पैरेंट बनने वाले हैं। क्वेजिया को अप्रैल में ही डॉक्टर्स ने बता दिया था कि उनके पेट में छह बच्चे हैं। इससे पहले दोनों का एक 5 साल का बेटा है। अपने होने वाले छह बच्चों के लिए उन्होंने कोलाटिना शहर स्थित अपने घर को रेनोवेट करवाया है। इस अनोखी डिलीवरी के लिए डॉक्टर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी।