गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय : एनसीसी कैडेट्स ने ऑनलाइन माध्यम से मनाया स्वतंत्र दिवस

JJohar36garh News|देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी है, कई मुश्किलों को मद्देनजर रखते हुए भी कैडेटों ने अपना मनोबल नहीं तोड़ा और ऐसे हालात में भी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स अपना प्रदर्शन ऑनलाइन पेश किए। ऑनलाइन के माध्यम में भी कई मुश्किलों का सामना करते हुए अव्वल दर्जे का ऑनलाइन प्रोग्राम किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव याने 75 वां स्वतंत्रता दिवस की तैयारी 5 दिन पहले से ही शुरू हो गई थी जिसमें कैडेट्स अनेक प्रकार के प्रदर्शन किए जैसे भाषण, स्वतंत्रता सेनानियों का चरित्र, देशभक्ति के गीत और इसी के साथ सभी में उत्साह आ गया।
जीजीसा साहू और आकाश कुमार रजक ने एंकरिंग की, पियूष वैष्णव ने भाषण दिया, यशस्वी चंद्रा ने कविता, नवप्रीत सिंह ने देशभक्ति गाने पर गिटार बजाया, आयुषी चौहान, आयुष पांडेय, जीजीसा साहू और सतरूपा ने स्वतंत्रता सैनानियों का किरदार निभाया, माधव मिश्रा ने भारतीय सेना के जवान का महत्व बताया, आकाश कुमार रजक ने कोरोना वॉरियर्स को श्रद्धांजलि दी, वेदिका दीवान और निशा पांडे ने देशभक्ति गीत गाए, जीजीसा साहू ने ‘शहीद के बेटे’ पर निर्णायक कविता
गाई। हर्षवर्द्धन साहू और आयुष पांडेय ने पूरी टेक्निकल संभाली।
अंत में एनसीसी कोऑर्डिनेटर डॉ कुंवर सिंह जी ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग शुरू करने का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल जी ने भी कैडेटों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें 75 वां स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त की।

See also  आंचलिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन,मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभात पटेल