पुलिस ऑफिस के बाहर पत्नी ने सरेआम पति को जमकर पीटा

पुलिस ऑफिस में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में निपटारे के लिए आए दंपत्ति में गुरुवार दोपहर विवाद हो गया और वह लड़ते-लड़ते बाहर निकल आए। इस दौरान पत्नी ने सरेआम पति को जमकर पीटा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया पर तैश में आई पत्नी के आगे सभी बेबस रहे। जिसका कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पत्नी ने पति व उसके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंडोरा निवासी माधुरी का अपने पति सोनू निवासी नियामतपुर थाना सिरसाकलार काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस ऑफिस में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आवेदन किया था। जिसके चलते गुरुवार दोपहर को दोनों को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में निपटारे के लिए बुलाया गया था तभी पति-पत्नी में नोकझोंक होने लगी और वह परिवार परामर्श केंद्र से उठकर पुलिस ऑफिस के बाहर आ गए जहां आग बबूला हुई पत्नी ने सरेआम पति को पीट दिया।

See also  BSNL में पोर्ट करना हुआ आसान, स्टेप बाय स्टेप जानें सबसे आसान तरीका

इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया पर पत्नी के तैश के आगे सभी बेबस रहे और कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पत्नी माधुरी ने पति व उसके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।

https://twitter.com/HindustanUPBH/status/1583099155941326850?s=20&t=oBYObnQ_maeBrBMnz6CXkQ
https://johar36garh.com/advertisement/anyone-can-bring-old-skirting-and-get-new-skirting-at-low-cost-at-dev-electricals/