पदमश्री डॉ बारले का सतनामी समाज के कलाकारों ने किया सम्मान

JJohar36garh News|सतनामी समाज कलाकार परिवार की प्रदेश स्तरीय बैठक व मिलन समारोह का आयोजन बिलासपुर महंत बाडा में किया गया| कार्यक्रम का संचालन हृदय अनंत ने किया |
छ ग के लोकप्रिय कलाकार, भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित पदम् श्री डॉ आर एस बारले जी अंतराष्ट्रीय पंथी कलाकार का सतनामी समाज कलाकार परिवार की ओर से भव्य स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही छ ग सरकार से मिनीमाता सम्मान 2010 से पुरस्कृत, दीदी अमृता बारले का भी स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि गणों के द्वारा सतनाम गुरु गद्दी की पूजा अर्चना के साथ हुआ एवं कोरोना काल मे दिवंगत हुए कलाकार तथा सामाजिक सेवको की शोक में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में राजमहन्त डॉ बसंत अंचल, राजमहन्त सुखचंद भास्कर, दिनेश लहरे, जे के पाटले, नीतीश गेन्द्रे, द्वारिका बर्मन, भगत गुलेरी उषा बारले, यशवंत सतनामी, राजेन्द्र रंगीला, भगवती टंडेश्वरी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, शशि रंगीला, श्याम कुटेलिहा, अमितकमल कोशले, आगर आनंद, चंदन बांधे, मिलन रंगीला, शिवा जांगड़े, मनोज आडिल, किस कुर्रे, संजय नारंग, पं राम जोशी, रमेश घोसले, दिलीप नवरत्न, विनोद बर्मन, दास मनोहर धृतलहरे, बल्लू राजा, कृष्णा रात्रे, डॉ मनमोहन टन्डन, शशि सतनामी, कार्तिक डहरिया, जनक चतुर्वेदी, राजेन्द्र टण्डन, लक्ष्मी कुर्रे, नरेंद्र धृतलहरे, विनोद रात्रे एवं अन्य कलाकार तथा,सामाजिक बंधु उपस्थित थे

See also  CG : नशेड़ी भाई ने अपनी ही बहन पर डाला हाथ, शिकायत के बाद पहुंचा जेल