छत्तीसगढ़ में फिर 6 नये मरीज की हुई पुष्टि, एक्टिव मरीजो की संख्या 277

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज एक ही दिन में छत्तीसगढ़ में 56 नये मरीज सामने आये हैं। दोपहर तक प्रदेश में 14 नये मामले सामने आये थे, लेकिन देर शाम आयी रिपोर्ट में पहले 36 फिर 6 नये मरीज की पुष्टि हुई है। अब बालोद जिले में 5 और जशपुर में 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजो की संख्या 277 हो गयी है। इसके पूर्व मुंगेली में सर्वाधिक 23 राजनांदगांव में 12 बेमेतरा में 10 बिलासपुर 2 रायगढ़ में 1 मरीज मीले थे। वही प्रदेश में कुल मरीजो की संख्या 300 के पार हो गयी है।

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/nae-271/

See also  सभी वर्गों के कर्मचारियों को पदोन्नति में मिलेगा आरक्षण का लाभ, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश