JJohar36garh News|राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय घर में पैर फिसलने से हुई दुर्घटना की शिकार हो गई | उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया है.
वर्तमान में सांसद सरोज पांडेय भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल के आईसीयू में दाखिल हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने रायपुर ले जाने की सलाह दी है. बता दें कि दुर्ग के मैत्री नगर निवासी सुश्री पांडेय आज अपने घर में पांव फिसलने से घायल हो गई थीं. इस हादसे में उनके पांव और कमर में गंभीर चोटें आई हैं.