पकरिया (झू) में खड़ी ऑटो से टकराई बाईक, चालक गंभीर VIDEO

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला अकलतरा पकरिया (झू) में आज सुबह एक बाइक सवार युवक खड़ी ऑटो से जा टकराया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे 112 से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया |  युवक पामगढ़ के पचरी का रहने वाला है | 

मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पंचायत पकरिया झुलन हाई स्कूल के सामने सड़क पर खड़े ऑटो में पीछे से बाइक सवार युवक टकरा गया | इस घटना में बाइक सवार युवक के सिर व पैर में गंभीर चोट आई है |  घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई जिसके बाद तुरंत 112 डायल को कॉल कर बुला गया,  युवक को गंभीर हालत में पामगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया | खबर लिखे जाने तक परिजन घटना स्थल पर पहुच चुके थे। घायल ब्यक्ति संतोष खूँटे निवासी पचरी का है | जोकि सबरिया डेरा बनाहील से  अपने गांव पचरी जहा  रहा था, वह पकरिया गांव पर सड़क हादसे का शिकार हो गया|  बताया जा रहा है की युवक नशे में था | 

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर सांसद महेश कश्यप मिले गडकरी से भेंट, केंद्रीय मंत्री से फ्लाईओवर व सड़कों की रखी मांग