पकरिया में 25 छात्राओं को मिली साईकिल

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला अकलतरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरिया झुलन के शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत 25छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया ।
 प्राचार्य भागवत राम जगत ने बताया कि  शासन के लॉकडाउन के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एव शोशल डिस्टेंस का  पालन करते हुए  स्कूल में  शिक्षा विभाग द्वारा योजना के तहत आज स्कूल के 25छात्राओं को साईकिल  वितरण  किया जो शासन के तरफ  नि :शुल्क उपलब्ध कराई जाती है।  वही साइकिल पाकर छात्राओं ने  ख़ुशी जाहिर किया है।
साथ ही छात्राओं ने  बताया कि बरसात के दिनों में सड़को पर कीचड़ रहता है जिसके वजह से भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता था और ऐसे समय मे हमलोगो को साईकिल  मिलना बड़ी ही  सौभाग्य की बात है और  अब हमलोगों को स्कूल जाने में किसी भी तरह का समस्या का सामना नही करना पड़ेगा
इस बीच श्रीमती भारती देवी कश्यप  अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति पकरिया  , विष्णु प्रसाद कश्यप  सरपंच प्रतिनिधि  , बसन्त भट्ट उपसरपंच प्रतिनिधि , नीलकंठ कश्यप पंच ,सहायक प्राचार्य कैलाश मरकाम  शिक्षक कृष्णकुमार यादव उपस्थित थे।

See also  रायपुर : अब लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष : आधुनिक तकनीक से होगें ड्राईविंग टेस्ट : परिवहन मंत्री केदार कश्यप