अकलतरा पकरिया नवागांव हुआ सील, चारो तरफ लगा बेरिकेट Video

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम पकरिया (नवागांव) में एक 20 वर्षीय  युवक संक्रमित पाये जाने के खबर बाद  प्रशासन  की टीम पहुँची हुई  थी जिसमे एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान, तहसीलदार आकाश गुप्ता, सीईओ अकलतरा सत्यव्रत तिवारी, अकलतरा बीएमओ श्री जांगड़े व स्वस्थ अमला की टीम भी शामिल थे | उन्होंने वार्ड क्रमांक 19 में संचालित मंगल भवन के उत्तर में 10 मीटर  दक्षिण में 200 मीटर पूर्व के 125 मीटर एव पश्चिम  में 300 मीटर तक के क्षेत्र को बेरिकेटिंग कर कंटेंनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है।


वही इस क्षेत्र में मूलभूत आवश्यक वस्तएं उपलब्ध कराने के लिए अधोस्ताक्षारी नोडल नियुक्त किया गया है। पकरिया के कुछ ब्यवासाई द्वारा अपने स्वेच्छा से नंबर जारी किया है। और कहा है कि आवश्यक वास्तूओ हेतु होम डिलीवरी प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उपयुक्त उल्लेखित अधिकारियो  आदेशित किया गया है कि वे लोगो द्वारा फोन किये जाने या मांग किये जाने पर उन्हें ततकाल  आवश्यक साम्रगी उपलब्ध कराना सुनचित करेंगे।

See also  हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी कल होंगे सेवानिवृत्त

 

स्वास्थ्यकर्मी अनिल पटेल ने बताया कि संक्रमित युवक के साथ क्वॉरेंटाइन में एक साथ रहने वाले गांव के ही साथी पड़ोसी युवक  का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है वही पूरे गांव में सघन सर्वे 2 दिनों से घर घर जाकर किया जा रहा है और सभी को घर पर रहने की बात कहा जा रहा है। ग्राम पंचायत के द्वारा संक्रमित युवक के घर के आसपास पूरे जगह पर सेनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है।