Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम भदरा के क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन की कोरेंटाइन अवधि पूरी करने के बाद बुधवार की सुबह 63 लोगो को भेजा गया उनके निवास भेजा गया |
ब्लॉक पामगढ़ के ग्राम भदरा के क्वारंटीन सेंटर में कुल 71 लोगो मे से 63 लोगो को 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने पर प्रमाण पत्र देकर उनके निवास स्थान भेजा गया। साथ ही उन्हें घर पर भी 14 दिनों तक रहने के निर्देश दिए |
इस मौके पर जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिव कुमारी मुकेश रात्रे, जनपद सदस्य पुष्पा उमेश प्रधान, ग्राम सरपंच धनसिंह जगत, ग्राम सचिव चंद्रमणि रात्रे, स्वास्थ्य विभाग से सेक्टर सुपरवाइजर बीएस ओगरे, RHO असीम थवाईत द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

प्रोटोकाल के अनुसार संस्थागत क्वारंटीन से मुक्त व्यक्तियों को उनके गृह ग्राम पहुंचाने पर आगामी 14 दिनों के अतिरिक्त अवधि के लिए होम क्वारंटीन अनिवार्य किया गया है। गृह ग्राम आने पर संलग्न प्रारूप में आगंतुकों का संपूर्ण विवरण दर्ज किया जाएगा। होम क्वोंटीन वाले घर के बाहरी दीवार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टीकर चस्पा किया जाएगा। होम क्वारंटीन वाले व्यक्ति से निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र लिया जाएगा। प्रतिदिन गांव में मुनादी भी करवायी जाएगी। गांव के क्षेत्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति आने पर ग्रामीणों की जिम्मेदारी होगी कि, वे इसकी जानकारी सचिव ग्राम पंचायत और सरपंच को देंगे।
ऐसा कोई व्यक्ति बिना क्वारंटीन में रहे सीधे अपने निवास पर नहीं जाएंगे। संस्थागत क्वारेंटीन सेंटर में 14 दिन पूर्ण व्यक्तियों को जिन्हें उनके घर पर आगामी 14 दिनों तक रखा गया है, उन पर सामुदाय आधारित निगरानी भी रखी जाएगी। निर्देशों के उल्लंघन की सूचना तत्काल संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, थाना प्रभारी को देने के भी निर्देश दिए गए हैं। उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा तथा आईपीसी धारा 188 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।