जांजगीर चांपा जिला के पामगढ़ विधानसभा सीट अब धीरे-धीरे रोचक होते जा रहा है| कुछ ही समय पहले कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन ने पार्टी छोड़ जनता कांग्रेस में चले गए| यही दूसरी ओर पामगढ़ से जनपद प्रत्याशी व कांग्रेसी नेता पप्पू बघेल ने आज नामांकन पत्र खरीदकर यह स्पष्ट कर दिया है कि बाहरी प्रत्याशी को पामगढ़ में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
जनपद सदस्य पप्पू बघेल पिछले कई सालों से पामगढ़ में जमे हुए हैं सूत्रों के मुताबिक सर्वे सूची में उनका भी नाम चल रहा था| साथ ही उन्होंने भी पामगढ़ पर बाहरी अप्रत्याशित होने का विरोध किया था किंतु कांग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी थोप कर इन सभी कांग्रेसियों के मेहनत पर पानी फेर दिया पप्पू बघेल ने भी आज नामांकन फार्म खरीद कर या संकेत दे दिया है कि वे चुनाव लड़ सकते हैं। या फिर पामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी बदलने के भी कयास लगाए जा रहे हैं |

