शक्ति फूटबाल टीम ने दिखाई अपनी ताकत, पामगढ़ को दी 5-0 से शिकस्त

Johar36garh (Web Desk)| पामगढ़ और शक्ति के बीच खेले गए फूटबाल मैच के रोमांचक मुकाबला देखने को मिला| जिसमें शक्ति की टीम ने अपनी ताकत दिखाते हुए पामगढ़ को 5-0 से करारी शिकस्त दी | पामगढ़ की टीम पूरे मैच में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी |  पामगढ़ की टीम को कई अवसर हाथ लगे लेकिन उन अवसरों को गोल के रूप में तबदील करने में कामयाबी नहीं मिल पाई,  जबकि शक्ति की टीम को जब भी मौका मिला उन्होंने बिना कोई गलती किए गोल के ऊपर गोल दागते चले गए | उनका अभियान टीम को जिताने के बाद ही ख़त्म हुआ |

पामगढ़ के मिनी स्टेडियम मैदान में मंगलवार को फुटबॉल टूर्नामेंट के का फाइनल मैच खेला गया । जिसमे पहला मैच  पकरिया और  पामगढ़ के मध्य सेमीफाइनल  मैच खेला गया जिसमें पामगढ़ ने पकरिया को  7 – 3 से हराया इस तरह से पामगढ़ की टीम फाइनल में जगह बनाई ।दूसरी पारी में सक्ति और पामगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें सक्ति की टीम ने पामगढ़ की टीम को 5- 0 से हार का सामना करना पड़ा । इस तरह से सक्ति की टीम ने विजेता चमचमाती ट्राफी का खिताब अपना नाम किया। जिसमे सक्ती फोलोरा फुटबॉल क्लब  की टीम ने जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी  जगह बनाई। फाइनल टीम को उपस्थित मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता टीम को 10000 नगद व ट्राफी के साथ पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया । उपविजेता टीम 5000 हजार नगद व ट्राफी के साथ सम्मन किया गया |

कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि उत्तम भरद्वाज पूर्व विधायक दुजराम बौद्ध, सतनामी सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष विभीषण पात्रे, छत्तीसगढ़ी लोककलाकार रोहित रत्नाकर व कृष्ण रात्रे, कांग्रेस आईटी सेल के शिखर कौशिक, अर्जुन निषाद, भोला थवाईत, ध्वजा राम यादव,रामभरोस निराला, रवि अग्रवाल सहित आयोजक समिति फुटबॉल क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे | 

See also  CG : सड़क पर मिले शव की हुई पहचान, IAS की कोचिंग करता था छात्र, अफेयर की आशंका 

सनी सूर्यवंशी की रिपोर्ट