पामगढ़ जनपद की एक और पंचायत पर लगा ग्रहण, फैसला 7 को

JJohar36garh News| जांजगीर जिला के पामगढ़ जनपद पंचायत में एक और ग्राम पंचायत पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है इसका फैसला 7 फरवरी को होगा । मामला ग्राम पंचायत धरदेई का है।

ग्राम पंचायत धरदेई के सरपंच अश्वनी कुमार सुमन के खिलाफ पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है जिस पर 7 फरवरी को फैसला होगा।

आपको बता दें कि इस पामगढ़ जनपद पंचायत में लगातार सरपंचों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगते जा रहे हैं। जिसमें अधिकांश सरपंचो को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी है।

See also  मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने आज से 31अगस्त तक राजस्व महाअभियान 2.0 चला शुरू किया