JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ जनपद पंचायत के एक और सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है| शुक्रवार को पंचायत के अधिकांश पंचों ने सरपंच के मनमानी से नाराज होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अविश्वास प्रस्ताव लगाया | यह मामला ग्राम पंचायत भदरा का है | इससे पूर्व में भी पामगढ़ जनपद पंचायत के कई सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया जा चूका है |
ग्राम पंचायत भदरा में कुल 13 वार्ड है, जिसमें से 12 पंच अविश्वास देने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे| पंचों ने बताया की सरपंच धन सिंह जगत द्वारा मनमाने ढंग से राशि का आहरण किया जाता है आहरण राशि का विकास कार्यों में उपयोग नहीं किया जाता और न ही इसकी जानकारी किसी भी पंच को दी जाती है | नाली निर्माण का रकम गमन दिया गया है | 14 वें व 15 वें वित्त की राशि का भी गबन करने का आरोप लगाया गया है | इस मनमानी से परेशान होकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है |
https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/bhawar-me-fansa-mila-nahr-me-bh-rha/