Breaking : पामगढ़ के इस गांव में कोरोना ने मचाया कहर एक ही दिन मिले 49 मरीज, स्वास्थ्यकर्मी भी मिला संक्रमित

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहर्सी में शुक्रवार को कोरोना ने कहर बरपा दिया है |  यहां स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 49 संक्रमित मिले हैं |  जिसके कारण पूरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है | पहले भी यहां से बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले थे | कल मिले आकड़ो ने सभी के होश उड़ा दिए हैं |

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ दिनों पहले गांव में कैम्प लगाकर लोगों के सैंपल लिए थे | जिसे जाँच के लिए रायगढ़ और बिलासपुर भेजा गया था | जिसमें रायगढ़ की सूची स्वास्थ्य विभाग को  प्राप्त हुई थी, लेकिन बिलासपुर की रिपोर्ट सीधे मरीज़ के मोबाइल पर मैसेज गया है |
रायगढ़ की रिपोर्ट में – 35
बिलसपुर की रिपोर्ट में – 14
See also  नेहरू-गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने आरक्षण का विरोध किया: बावनकुले