Breaking : VIDEO : पामगढ़ के साईं मंदिर में चोरी, दानपेटी ले भागा चोर

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला पामगढ़ के साईं मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया| चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश किया और वहां रखी दान पेटी ले कर भाग निकले| मंदिर के कुछ दूर में दानपेटी मिली है| जिसमें से सारा कुछ निकाल लिया गया है | आज सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो दानपेटी गायब मिली| सूचना पर सबसे पहले डायल 112 पहुंची| जिसके बाद सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है | मंदिर समिति के सदस्य और पुजारी भी सूचना पर मंदिर पहुंचे, जिसके बाद मंदिर के अंदर प्रवेश की|  दानपेटी में कितना पैसा था इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हुई है |  दानपेटी मंदिर के कुछ ही दूर स्टेडियम के बगल में मण्डी के लिए बने चबूतरा के पास मिला |

See also  बिलासपुर में झोलाझाप डाक्टर ने क्लिनिक में नाबालिक लड़की को बनाया हवस का शिकार, फोटो वायरल की धमकी देकर सालभर से कर रहा था रेप