Big Breaking News : पामगढ़ के सैनिक पुत्र की महासमुंद में सड़क दुर्घटना के बाद रायपुर में मौत

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला पामगढ़ के एक सैनिक पुत्र की महासमुन्द में सड़क दुर्घटना के बाद रायपुर में मौत हो गई |  मंगलवार की देर रात पुलिस लाइन से डयूटी के लिए एसपी बंगला आ रहे की एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने ठोकर मार दी। इससे पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है।


आरक्षक दीपक अनंत पिता हीरा लाल पामगढ़ के ग्राम पंचायत चुरतेला का रहने वाला है | मृतक दीपक की पिछले साल ही शादी ममता अनंत से हुई थी, और उसकी 4 माह की बेटी नित्या है |  सूचना मिलने के बाद से परिवार सहित पत्नी का रो-रो के बुराहाल है |

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक दीपक अनंत की एसपी बंगला में रात्रि गार्ड डयूटी लगी थी। वह बीती रात अपनी सोल्ड एक्टिवा में पुलिस लाइन से मेस कटिंग पैसा जमाकर एसपी बंगला आ रहा था। इसी दौरान एकता चैक के पास तेज रफ्तार बोलेरा चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे ठोकर मार दी। जिससे आरक्षक अनंत घायल हो गया। पुलिसकर्मियों की मदद से उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया गया। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ देर रात मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ठोकर इतनी जबरदस्त थी की नई एक्टिवा वाहन के परखज्जे उड़ गए |  दीपक के सिर पर गंभीर चोट आई थी |  घटना के बाद वह वही अचेत हो हो गया | आवाज सुनकर कर्मचारी दौड़े और तत्काल एम्बुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया |  बोलेरो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया |
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रायपुर के लिए निकले| हॉस्पिटल पहुंचने के बाद पता चला की उसकी मौत हो चुकी थी | पुलिस विभाग द्वारा पूरी कागजी कार्यवाही करने के बाद विधि पूर्वक पार्थिव शरीर को पामगढ़ के लिए रवाना किया गया |  खबर सुनते ही पामगढ़ में मातम का माहौल है| सभी उनके परिचित लोग बड़ी संख्या में उनके अंतिम विदाई में शामिल हुए और उसे श्रद्धा सुमन अर्पित किए |
See also  छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत के एक साथ होंगे चुनाव!, पांच सदस्‍यीय कमेटी का गठन