Breaking News : पामगढ़ में 1 नर्स व रिश्तेदार निकले संक्रमित, भेजें गए कोविड हॉस्पिटल

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज एक स्टाप नर्स समेत उसका एक रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| जिन्हें जांजगीर के कोविड हॉस्पिटल ले जाया गया है |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में पामगढ़ बिलारी की एक युवती की मौत हुई थी, शायद उसी के सम्पर्क में ये भी नर्स आई थी | दूसरा युवक नर्स का ही रिश्तेदार बताए जा रहे है | दोनों को दोपहर हॉस्पिटल भेजा गया है |

पामगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा राहौद में आज 40 लोगों के सैंपल लिए गए हैं |  जिसे जाँच के लिए भेजा गया है |

See also  सड़क हादसा: कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा और मां की दर्दनाक मौत, पंजाब जा रहे थे परिवार से मिलने