पामगढ़ में 2 बाइक में भिड़ंत, 3 घायल

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के पचरी के पास 2 बाइक की आपस में भिड़त हो गई| घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया है|

मिली जानकारी के अनुसार पचरी निवासी रामसागर सुमन बाइक में सवार होकर पामगढ़ से पचरी आ रहा था, वही शंकर लाल धीवर और धर्मेंद्र जायसवाल तिलाई से मेउ जा रहे थे| पचरी नहर के पास दोनों बाइक की आपस में भिड़ंत हो गयी|  घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| तीनों घायलों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया है|

See also  Pamgarh : प्रधान पाठक गए सैर सपाटे पर, स्कूल के छात्रों को नहीं मिला मध्यान भोजन, समन्वयकों ने स्कूल में पाई कई खामियां