Big Breaking News : पामगढ़ ब्लॉक में कोरोना से दो की मौत, दोनों का निजी हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

Johar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ ब्लॉक में गुरुवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई | दोनों का ही बिलासपुर के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था |  जिसमें एक कोड़ाभाट का रहने वाला है और दूसरा मेउ निवासी है |

कोड़ाभाट के सरपंच फेकूलाल निर्मलकर से मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार में महीनेभर के अंदर लगातार 3 मौत हो गई |  जिसमें सबसे पहले उसकी माँ की मृत्यु हुई| सप्ताह भर पहले मृतक की पत्नी की मौत कोरोना से हुई थी और अब इसकी मौत हुई है |  मृतक की माँ की मौत कोरोना से नहीं हुई थी | पत्नी का टेस्ट पामगढ़ में हुआ था जिसमें वह पॉजिटिव निकली थी |

मेउ के संक्रमित सप्ताह भर पहले तबियत खराब होने पर बिलासपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था | कल ही उसे दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था | जिसकी रात 12 बजे के आसपास मौत हो गयी |

पामगढ़ एसडीएम अनुपम तिवारी ने बताया आज बिलासपुर के अलग-अलग हॉस्पिटल में पामगढ़ के 2 लोगों की मौत हो गयी है | जिन्हें कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार लेने के लिए टीम बनाई गयी है|

See also  छत्तीसगढ़ की मंत्रिमंडल उपसमिति की हुई बैठक, 69 राजनीतिक प्रकरण में 11 निराकृत और 49 कैबिनेट में प्रस्तुत

नायब तहसीलदार संदीप कुमार साय ने बताया की दोनों संक्रमित के शव को लेने के लिए बिलासपुर पहुंचे हैं | कोड़ाभाट के संक्रमित अंतिम संस्कार परिजन तोरवा में ही कर रहे हैं |  प्रोटोकॉल के अनुसार मेउ निवासी के शव को ले जाने की तैयारी चल रही है |