पामगढ़ में रक्षाबंधन में रिश्तेदार के घर आई 4 वर्षीय मासूम हुई अनाचार का शिकार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में रक्षाबंधन के दिन 4 साल की मासूम बच्ची एक शराबी के दरिंदगी का शिकार गई| मासूम रक्षाबंधन में राखी बांधने अपने रिश्तेदार के घर आई थी, उसे क्या मालूम था उसके साथ इतनी बड़ी दरिंदगी हो जाएगी| घटना की जानकारी जैसे ही मासूम  परिजनों को हुई, उनके पैरों तले जमीन ख़िसक गया| उन्होंने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की| पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 5,6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज़ करते हुए रिमाण्ड पर भेज दिया है|  घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नशे का आदि था, घटना के समय भी उसने शराब का सेवन किया हुआ था |  शराब के नशे में आरोपी को यह भी होश नहीं रहा की जिसके साथ वह घिनौनी हरकरत करने जा रहा है, वह उसके बच्चे से भी छोटे उम्र की है | शराब का नशा जब उतरा तो उसे एहसास हुआ की उसने क्या किया है | फ़िलहाल बच्ची का उपचार हॉस्पिटल में जारी है|

See also  मुलमुला : 5 माह पूर्व लापता नाबालिग युवती मिली तेलंगाना में, आरोपी युवक गिरफ्तार, दुष्कर्म का मामला दर्ज़ 

आरोपी प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखता है, किन्तु वह काफी दिनों से अपने परिवार से अलग रहता था| घटना के बाद से सभी सकते है | फ़िलहाल मासूम के परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |