पामगढ़ में रवि भारद्वाज ने सादगी से मनाया जन्मदिन

JJohar36garh News|जांजगीर लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज अपने जन्मदिन पर पामगढ़ पहुंचे, जहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर की अगुआई में आत्मीय स्वागत किया गया, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के महासचिव शिखर कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे|
ब्लॉक कमेटी द्वारा श्री भारद्वाज के जन्मदिन का आयोजन पामगढ़ के विश्राम गृह में किया गया था, उनके पहुंचने पर कांग्रेसियों द्वारा आतिशबाजी के साथ उनका भब्य स्वागत किया गया| जिसके बाद कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा गया | कार्यक्रम के आयोजन के बाद श्री भारद्वाज ने सभी कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की| जिसके बाद वे समर्थकों के साथ खरौद के लिए रवाना हो गए| 

See also  कुलीपोटा क्वारंटीन सेंटर का संक्रमित महिला रायपुर सिप्ट VIDEO