पामगढ़ | पेंशन लेने मुख्यालय पहुंचे एक बुजुर्ग दम्पति की आज जान पर बन आई, पति गश्त खाकर ज़मीन पर गिर पड़ा, मजबूर पत्नी लोगों से पिछले डेढ़ घंटे से गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उनकी ओर मदद के लिए सामने नहीं पहुंचा| इस बीच कांग्रेसी नेता लव कुमार ने इसकी जानकारी पामगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार लहरे को दी| वे तत्काल मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग दम्पति को पुलिस वाहन में बैठा कर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और स्वम् उनका उपचार कराया | बुजुर्ग ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 10 किलो मीटर ग्राम पेण्ड्री के रहने वाले मोतीलाल श्रीवास है, वे पेंशन लेने के लिए पामगढ़ मुख्यालय अपनी पत्नी के साथ आया था | डॉक्टर ने बताया की बुजुर्ग का ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से वह गश्त खाकर गिर पड़ा था|
