Breaking : पामगढ़ में शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम, घर निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत VIDEO

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ हॉस्पिटल के सामने मुख्य मार्ग पर मजदूर के शव को रखकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया| वे मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे|  पामगढ़ पुलिस की समझाईस के बाद मामला शांत हुआ |

पामगढ़ नेवराबंद निवासी मजदुर मृतक हरिशंकर जांगड़े पिता समयलाल 40 वर्ष पामगढ़ के एक मकान की छत में कमरा उठाने का कार्य में मजदूरी करने गया था |  रविवार की दोपहर 2.20 बजे बारिस शुरू हो गई| मृतक हरी शंकर भी अन्य मजदूरों के साथ बारिश से बचने छत में एक किनारे पर चले गए |  इसी दौरान मृतक हरिशंकर दीवाल को बारिश से बचाने पोलोथित से ढकने के लिए गया | आशंका जताई जा रही है की मृतक दीवाल ढक रहा होगा उसी दौरान उसका पैर फिसला होगा और वह नीचे गिर गया| साथ ही गिरने से बचने के लिए मृतक कच्ची दीवाल को पकड़ने की कोशिश किया होगा | जिससे मृतक के निचे गिरने  ईंट उसके ऊपर गिरी होगी | जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई | गिरने की आवाज सुनकर सभी मजदूर मौके पर पहुंचे, उन्होंने तत्काल उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया |  इधर गांव सहित परिजनों को मजदूर के मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित हो गए, वे शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे| सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को मुआवजे की प्रकिया को परिजनों को समझाया जिसके बाद शव को सड़क से हटाया गया |  इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है |

See also  जांजगीर में नाबालिग बालिका को भगा ले जाने की थी तैयारी, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, सहयोग देने वाले 2 साथी व 1 महिला भी अरेस्ट