पामगढ़ में एक ही रात 3 घरों के टूटे ताले, सोने चांदी के गहनों समेत लाखों की चोरी

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में गुरुवार की रात 3 घरों के ताले टूटे और चोरों ने सोने चांदी के गहनों नकदी की चोरी ही है | इनकी कीमत लगभग 1.25 लाख रुपए ाँकि जा रही है | इसके साथ ही कई घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया है | शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है|  इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा की एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जल्द ही चोर गिरफ्तार कर लिए जाएगे |

पामगढ़ में गुरुवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया, उन्होंने ने तीन घरों का ताला तोड़ते हुए अलमारी में रखे सोने-चांदी समेत लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं| चोरी कही और नहीं दो कर्मचारी और सहायक शिक्षक के घर पर हुई है | जिसमे 1 एसडीएम कार्यालय में नाजिर, पीडब्लूडी विभाग का कर्मचारी और झूलन में पदस्थ सहायक शिक्षक के घर पर हुई है|  तीनों के घरों से लगभग 1.25 लाख रुपए की चोरी हुई है |

See also  बलौदाबाजार : उपभोक्ता आयोग ने मृतिका की बीमा राशि देने किया आदेश पारित

1, भूपेंद्र बर्मन जो पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारी के घर चोरी हुई, जो सिंचाई विभाग में बनी सरकारी कालोनी में निवासरत है | भूपेंद्र गुरुवार की रात किसी काम से परिवार समेत भलवाही गया हुआ था|  उनके पड़ोस में रहने वाले पडोसी ने उन्हें फ़ोन कर घर का ताला टूटने की जानकारी दी | इनके घर से सोने का मंगलसूत्र समेत कई सोने के गहने चोरी हुई है | जिसकी कीमत 40 हजार रुपए आंकी जा रही है |

2. एसडीएम कार्यालय में पदस्थ नाजिर ओमप्रकाश यादव के घर चोरी हुई है | जो उसी सिंचाई विभाग कालोनी में निवासरत है | जहां पीडब्लूडी विभाग का कर्मचारी भी निवासरत है दोनों के मकान एक-दूसरे से लगे हुए ब्लॉक में हैं | वह भी किसी काम से परिवार समेत गुरुवार की रात कही गया हुआ था | इसके घर से 35 हजार रुपए की चोरी हुई है |

3. डॉ अंबेडकर नगर पामगढ़ में एक सहायक शिक्षक माधवराम खूंटे के घर में चोरी की घटना हुई| पूरा परिवार शाली की शादी में ब्लॉक कॉलोनी पामगढ़ गया हुआ था | सुबह जब घर आकर देखा तो घर का ताला टुटा हुआ था | उनके घर अंदर रखी अलमारी का दरवाजा भी टुटा हुआ है, जिसमें रखें 50 तोला चांदी और 3 ग्राम चांदी समेत 8 हजार रुपए नकद की चोरी हुई है | जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी जा रही है |

See also  पामगढ़ में गमगीन माहौल में हुई तीनों का अंतिम संस्कार, विदाई देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

आपको बता दे की जिस सरकारी कॉलोनी में चोरी हुई है वहां कुछ माह पूर्व भी एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के घर भी दिन दहाड़े चोरी हुई थी | जिसके चोरों को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है| और इसी कॉलोनी में अब 2 मकान के ताले टूटना हैरत में डालना है | इसी कॉलोनी से लगा हुआ नवीन एसडीएम निवास भी है |