पामगढ़ में पदोन्नति में आरक्षण की बहाली को लेकर CM से मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन 

Johar36garh News|संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ संयुक्त आंदोलन महासंघ छ. ग. के संयुक्त तत्वाधान में पदोन्नति में आरक्षण की बहाली, एस. सी./एस. टी./ओ.बी.सी.के लिए लोक सेवाओं और पदों के रिक्तियों में आरक्षण नियम का पूर्णतः पालन, बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान, सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर तत्काल रोक एवं निजी क्षेत्रों में आरक्षण सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पामगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें मुख्य रूप से अजाक्स के पी एल महिपाल, प्रांतीय महासचिव , लक्ष्मण दिनकर संभागीय सचिव, रामकुमार डाहिरे जिला सचिव, प्रदीप लहरे जिला कार्यकारिणी सदस्य, मनमोहन अनंत ब्लॉक अध्यक्ष, रामसेवक पैकरा ब्लॉक अध्यक्ष अनु.ज जा शा से विकास संघ पामगढ़, अश्वनी रात्रे, कुंजल सिंह कंवर, चंद्रभान सिंह मरकाम, अनंद सिदार, विजय केशी, कमलसिंह ध्रुव, प्रताप सिंह राज, नरेंद्र भास्कर, पारस कँवर, धनसहाय लहरे, चैतराम बनर्जी, गनपत दिनकर, जयप्रकाश मरावी, पीताम्बर लहरे, धीरेंद्र बंजारे, संतोष लहरे, धर्मेंद्र कुर्रे, जयपाल अनंत, जगदीश महिपाल, आशाराम जाँगड़े, सोनी लहरे, हेतराम कुर्रे, बाबूराम पैकरा, श्रीमती लता रात्रे , श्रीमती योगिता मनहर केशी, श्रीमती सरोज मांझी डाहिरे उपस्थित रहे।

See also  अंधेरे से उजाले की ओर: पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान