पामगढ़ में पेट की बीमारी से परेशान युवती ने किया जहर सेवन

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में पेट की बीमारी से परेशान युवती ने जहर सेवन कर लिया |  जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई |  पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ के ग्राम डोंगाकोहरौद में 19 साल की युवती पूर्णिमा धीवर पिता शंकर धीवर पेट की बीमारी से परेशान थी | शुक्रवार की रात 8 बजे के आसपास उसने जहर का सेवन कर लिया |  परिजनों को जानकारी होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| जहाँ उपचार के दौरान रात 9 .15 बजे उसकी मौत हो गई | परिजनों ने बताया की पेट दर्द का इलाज चल रहा था, इस बीच उसने यह कदम उठा लिया |  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है |

See also  4 बाइक की तेज रफ्तार स्टंट ने ले ली मासूम समेत 3 की जान, 5 लोग घायल, दूसरी तरफ आ रही बाइक से हुई टक्कर