पामगढ़ में प्रोटोकॉल को दरकिनार कर संक्रमित शव को ले जाया गया ट्रैक्टर में

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक संक्रमित के शव को बिना किसी प्रोटोकाल के परिजनों द्वारा ट्रैक्टर में भरकर कर ले जाया गया| जबकि संक्रमित निकलने के बाद शव के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की होती है, लेकिन यहां स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की बहुत बड़ी चूक देखने को मिली है | प्रोटोकॉल के उलघंन से परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमित होने की सम्भावना बनी हुई है|

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह डोंगाकोहरौद निवासी एक 80 साल के बुजुर्ग को तबीयत ख़राब हो जाने के बाद परिजनों द्वारा पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया| जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई| मृत्यु के बाद उसका कोविड चेक किया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी | जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा स्वयं के ट्रैक्टर से शव को परिजनों द्वारा ले जाया गया |

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया की पामगढ़ में शव वाहन नहीं है, बार-बार शव वाहन को फ़ोन किया गया, किन्तु फोन नहीं लगा, काफी देर बाद जब फोन लगने के बाद शव वाहन नहीं पहुंचा| जिससे परेशान होकर परिजन शव को स्वयं ले गए|

See also  पामगढ़ सचिव संघ के कृष्णकुमार बने अध्यक्ष, पंचायत सभा कक्ष में हुआ चुनाव