JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में संविधान दिवस पर युवाओं ने डॉ. अम्बेडकर चौक में पहुंचकर संविधान की शपथ ली| इस दौरान बड़ी संख्या में पामगढ़ के युवा चौक में पहुंचे थे| युवाओं ने चौक को फूलों और दीपों से सजाया| फिर संविधान के प्रति पूरी निष्ठा के साथ पालन करने की कसम खाई| युवाओ ने गर्मजोशी के साथ जय भीम के नारे लगाए| इससे पूर्व बहोरिक लाल चौक में भी युवाओं ने जय भीम के नारों के साथ कैंडल जला कर डॉ अम्बेडकर को याद किया|