Johar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना में आज एक आरक्षक समेत छेड़छाड़ का आरोपी संक्रमित पाए गए हैं | आरोपी को न्यायालय में पेश करने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें दोनों आरक्षक और आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदरा ऊपर में एक युवक ने सोमवार की रात युवती के घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास किया था | शिकायत पर पुलिस ने धारा 457, 354 के तहत अपराध दर्ज किया था | आरोपी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश करने से पूर्व कोविड-19 की जाँच की गई | जिसमें आरोपी समेत उसे ले जाने वाले आरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | आरक्षक को होम आइसोलेट और आरोपी को कोविड हॉस्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही है |
