पामगढ़ न्यायलय परिसर में पानी की समस्या , अधिवक्ता संघ ने सीईओ को सौपा ज्ञापन

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिलाके पामगढ़ न्यायलय परिसर में पानी समस्या है| यहा एक ही हैण्डपम्प अब उसमें से भी बहुत कम पानी निकल रहा है| जिसे देखते हुए अधिवक्ता संघ ने जनपद पंचायत से सीईओ को हैण्डपम्प को सुधारने के लिए ज्ञापन सौपा है | 

आपको बता दे की पामगढ़ न्यायलय परिसर में बरसो पुराना एक मात्र हेण्डपम्प है, जो न्यायलय में आने वाले लोगों की प्यास बुझाता है | इसके साथ ही यहाँ पर संचालित सभी होटल, दुकानों, घरों  और राहगीरों की प्यास इसी हैडपम्प से बुझती है, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है वैसे-वैसे पानी का स्तर निचे चला जाता है, जिससे थोड़ा पानी निकलने के बाद सिर्फ हवा ही निकलती है| पामगढ़ ब्लॉक के बड़ी संख्या में लोगों का न्यायालय आना जाना लगा रहा है |  सभी को गर्मी के समय में प्यास लगने पर हैण्डपम्प ही नज़र आता है, लेकिन पानी नहीं निकलने की वजह से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है | पामगढ़ अधिवक्ता संघ ने इस समस्या को देखते हुए इस हैडपम्प को सुधारने के लिए जनपद पंचायत सीईओ एलपी कौशिक को ज्ञापन सौंप कर जल्द  सुधारने की मांग की है | 

See also  राजधानी रायपुर के थाना को सील, देखे कौन सा थाना हैं, आरक्षक निकला पॉजिटिव